शातिर चोर चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, A.T.M. तोड़ नगदी ले जाने का था प्लान। शातिर ने ए0टी0एम0 को बनाया था अपना निशाना, उपकरणों की मदद से तोड़ा लॉक। पकड़ में आया शातिर इससे पहले भी चोरी के मुकदमों में जा चुका है जेल।

शातिर चोर चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, A.T.M. तोड़ नगदी ले जाने का था प्लान।

शातिर ने ए0टी0एम0 को बनाया था अपना निशाना, उपकरणों की मदद से तोड़ा लॉक।

पकड़ में आया शातिर इससे पहले भी चोरी के मुकदमों में जा चुका है जेल।

 रावली महदूद सिडकुल निवासी कुलदीप जोशी ने कोतवाली रानीपुर पर सूचना दी कि रात्रि को शिवलोक कालोनी में स्थित WLA SPOT के ए0टी0एम0 में एक अज्ञात चोर द्वारा घुसकर ए0टी0एम0 का लॉक तोडकर चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 305(ए),62,324(4) बी0एन0एस0 दर्ज कर विवेचना शुरु की गई। 

प्रकरण में प्रकाश में आए संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के आधार पर कल दिनांक 23.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर वॉटर वर्क्स शिवलोक में स्थित ग्राउण्ड के पास से पहले भी चोरी के मामले में कुख्यार रह चुके लविश को दबोचकर उसके कब्जे से A.T.M. का टूटा हुआ लॉक व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। 

आरोपी ने पूछताछ में बताय कि वह पहले भी चोरी ओर अवैध अस्लाह के मुकदमों में जेल गया था एवं कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया। मुकदमें एवं अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए शातिर ने ए0टी0एम0 तोड़कर नगदी जुटाने की योजना बनाई लेकिन असफल रहा। आरोपी लविश उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमें में धारा 331(4)BNS की बढोत्तरी कर उसे आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

लविश पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी वॉटर वर्क्स कॉलोनी, साई मंदिर से आगे वाली गली, शिवलोक कालोनी हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

बरामदगी

1- एक WLA SPOT ए0टी0एम0 का टूटा हुआ लॉक

2- चोरी करने के उपकरण (पेंच, प्लास आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।
0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।