एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में कार्यवाही। रानीपुर पुलिस ने हाईस्कूल की फर्जी परीक्षा प्रकरण में स्कूल हैंड मास्टर को किया गिरफ्तार।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण में कार्यवाही।

रानीपुर पुलिस ने हाईस्कूल की फर्जी परीक्षा प्रकरण में स्कूल हैंड मास्टर को किया गिरफ्तार।

24 फरवरी को राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में छात्रा से दिलाई गई थी फर्जी परीक्षा।

खुद को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल का प्रिंसिपल बताकर रचा था षड्यंत्र।

ट्यूशन छात्रा का फर्जी प्रवेश पत्र बनाकर दिलवाई परीक्षा।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर में दूसरे के नाम पर फर्जी रूप से परीक्षा दिए जाने के संबंध में वादी सुरेश चन्द्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज सलेमपुर (महदूद) द्वारा थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 59/2026 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम पंजीकृत कराया गया था।

उक्त प्रकरण में रानीपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 03 “मुन्ना भाई” व 04 “मुन्नी बहनों” को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद किए गए थे।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर आशुतोष सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत विवेचना करते हुए फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा दिलवाने वाले मुख्य साजिशकर्ता को चिन्हित किया गया।

आरोपी चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, निवासी मेन रोड मोहल्ला चौहनान, ज्वालापुर, उम्र 40 वर्ष को पूछताछ के उपरांत हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वयं को अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल ज्वालापुर का प्रिंसिपल बताया गया तथा “द सक्सेज प्वॉइंट” नाम से व्हाट्सएप/सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग संचालित करने की बात स्वीकार की गई।

आरोपी ने ट्यूशन के नाम पर छात्रा के परिजनों से परीक्षा पास कराने के लिए धनराशि ली तथा एक अन्य छात्रा की फोटो का उपयोग कर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया। उक्त फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलाई गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को धोखाधड़ी एवं कूट रचना कर सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण कराने के अपराध में हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रकरण में प्रकाश में आए सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

चंगेज अंसारी पुत्र जहीर अंसारी, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।