होली पर्व के मौके पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट.। ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले करीब 140 खोए फोन।

होली पर्व के मौके पर आम जनता को हरिद्वार पुलिस का स्पेशल गिफ्ट.।

ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले करीब 140 खोए फोन।

खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़।

₹ 35 लाख से अधिक कीमती कुल 140 मोबाइल किए बरामद।

खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा C.E.I.R. पोर्टल।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जनपद पुलिस को ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 140 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यों से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹ 35 लाख से अधिक आंकी गई।

अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरों पर पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिस पर जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।

नोट- हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी में जमा करा दें।

बरामद मोबाईल फोनो का विवरण

आई फ़ोन -04, ओप्पो-25, नथिंग-11

सैमसंग-25 , रियलमी-22, एम.आई.-10

वीवो -29, वन प्लस-10,आईक्यू-04

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

2- व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर

3- हे0का0 विवेक यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण