एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ (प्रशासन),देहरादून संदीप सैनी द्वारा की गई।

एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरटीओ (प्रशासन),देहरादून संदीप सैनी द्वारा की गई।

बैठक में जनपद हरिद्वार एवं Roorkee से संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों तथा विभिन्न परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन संचालन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं यात्री-हितैषी बनाना था।

बैठक में ट्रैवल्स एसोसिएशन हरिद्वार, पंचपुरी टेम्पो ट्रैवल यूनियन हरिद्वार, टैक्सी-मैक्सी यूनियन, लक्सर बस यूनियन एवं लक्ज़री कोच यूनियन आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विशेष रूप से ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड एवं यात्रा पंजीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 यूनियनों द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु:

1.हरिद्वार में भी ऋषिकेश की तर्ज पर 24 घंटे का यात्रा पंजीकरण कैंप संचालित किए जाने का प्रस्ताव।

2.बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा उत्तराखंड से सवारी उठाने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किए जाने की मांग।

3.अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा।

बैठक में अवगत कराए गए महत्वपूर्ण बिंदु:

1.ट्रिप कार्ड निरस्तीकरण (Cancellation) प्रक्रिया को सरल किया जा चुका है, जिससे वाहन स्वामियों एवं चालकों को सुविधा प्राप्त होगी।

2.नवीन ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों के अनुसार अब वाहन अपने गृह राज्य से ही संचालन प्रारंभ कर सकेंगे।

3.चारधाम यात्रा के दौरान प्रत्येक चेकपोस्ट पर जाँच के स्थान पर केवल उनियाल चेकपोस्ट पर आवश्यक सत्यापन किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारू एवं निर्बाध बना रहे।

4.हरिद्वार में 24 घंटे पंजीकरण कैंप के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के उपरांत जनपद में संचालित ई-रिक्शा सत्यापन (Verification) प्रक्रिया एवं क्यूआर कोड आधारित पहचान प्रणाली के क्रियान्वयन का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंजीकृत वाहनों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने तथा अवैध संचालन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा, एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की जितेंद्र चंद एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की कृष्ण पलारिया उपस्थित रहे।

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था एवं पर्यटन से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं परिवहन संचालन की पारदर्शिता सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी यूनियनों एवं अधिकारियों से समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।