एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के कड़क नेतृत्व में किशोरी अपहृता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार। गंगनहर पुलिस द्वारा नाबालिग को भी पानीपत(हरियाणा) से सकुशल बरामद किया गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के कड़क नेतृत्व में किशोरी अपहृता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

गंगनहर पुलिस द्वारा नाबालिग को भी पानीपत(हरियाणा) से सकुशल बरामद किया गया।

कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत निवासरत वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी किशोरी पुत्री (उम्र 14 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगनहर पर मु0अ0 अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा परिजनों की सहायता से किशोरी को पानीपत, हरियाणा से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में किशोरी द्वारा बताया गया कि उसे शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू  निवासी बस्तम थाना देवबंद, उत्तर प्रदेश द्वारा बहला-फुसलाकर पानीपत लाया गया था।

अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू निवासी बस्तम, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर 06 एवं 07 जून, 2026 को लक्जरी बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान, 45 बसों के चालान, 06 बसें सीज एवं 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्तीकरण की संस्तुति।
0 Minutes
Haridwar
उत्तराखंड के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए), नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएसवीआई) और नेस्ले इंडिया ने राज्य में ‘सर्व सेफ फूड’ परियोजना का विस्तार किया।
0 Minutes
Haridwar
ब्लाइंड मर्डर केस- मृतका अज्ञात, कातिल अज्ञात। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरिद्वार पुलिस ने किया अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा। पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह ने हत्याकांड की सिलसिलेवार ढ़ी जानकारी।