सड़क दुर्घटना पर मौके पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने घायलों को रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल। फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच का है मामला, बाइक सवार व चरवाहा हुआ घायल। बकरी के साथ सड़क पार कर रहे चरवाहे को बचाने के चक्कर में  मोटर साइकिल आयी थी ऑटो की चपेट में।

सड़क दुर्घटना पर मौके पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने घायलों को रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल।

फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच का है मामला, बाइक सवार व चरवाहा हुआ घायल।

बकरी के साथ सड़क पार कर रहे चरवाहे को बचाने के चक्कर में  मोटर साइकिल आयी थी ऑटो की चपेट में।

तुरंत इलाज मिलने से दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर, मेला अस्पताल में चल रहा इलाज।

वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं की जांच करने एवं डी-ब्रीफिंग के लिए निकल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच सड़क पर दो घायल मिले जो सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे।

पूछताछ में सामने आया कि बकरी के साथ सड़क पार कर रहे चरवाहे को बचाने की कोशिश में मोटर साइकिल ऑटो से टकरा गयी जिस वजह से बाइक सवार घायल हो गया। साथ ही चरवाहे को भी चोट आयी।

मानवता का उदाहरण पेश करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा मौके पर 108 को बुलाकर घायलों को अन्य मातहत के सहयोग से तुरंत मेला हॉस्पिटल भिजवाया गया।

चेतक द्वारा दी गई सूचना पर घायल बाइक सवार के परिजन अस्पताल में मौके पर पहुंच चुके हैं। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।