फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, सोशल मीडिया से दूर रहकर ही बच्चे अपने भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।: एसएसपी  हरिद्वार हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, सोशल मीडिया से दूर रहकर ही बच्चे अपने भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।: एसएसपी  हरिद्वार

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि युवा सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें लेकिन इसके एडिक्शन से बचें। उन्होंने नशे के खिलाफ युवाओं से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

एसएसपी नवनीत सिंह सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  युवाओं का कीमती समय फेसबुक इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया माध्यमों पर व्यतीत होता है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से कई तरह के अपराध घटित होते हैं। 

ऐसे अपराधों से बचाव के लिए महिलाओं को विशेष तौर पर सचेत रहने की जरूरत है। इससे पहले महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति की ओर से डॉ हर्ष सैनी और डॉ आदित्य सैनी ने एसएसपी का स्वागत किया। उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की जब भी संचालन डॉ योगेश योगी ने किया। 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मुनेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ अंजली देवी, सह संयोजक डॉ निशा रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपमाला कौशिक, डॉ मोहित कुमार, डॉ मीना नेगी, संध्या त्यागी, डॉ रिमझिम पुंडीर, डॉ रविंद्र कुमार, डॉ जयदेव कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ ज्योति जोशी, डॉ राहुल देव, डॉ छवि त्यागी, डॉ अंजू शर्मा,आयुषी सिंह, अमित कुमार, 

अंकेश चौहान आदि उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।