महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई। नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी बुग्गावाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।

नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी बुग्गावाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में लिया।

 वादिनी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा थाना बुग्गावाला में लिखित तहरीर दी गई कि परमजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बड़ी लाम, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली बुग्गावाला में मु0अ0सं0 16/2026  सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना म0उ0नि0 प्रीति तोमर द्वारा की जा रही है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ग्राम बड़ी लाम से हिरासत में लिया गया है। 

आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा  रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

परमजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बड़ी लाम, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र-22 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही। एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण। मानकों के उल्लंघन पर सैंपलिंग, नोटिस व चालान की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें सभी विभाग आयुक्त गढवाल मंडल। नोडल अधिकारियों की भूमिका हो प्रभावी, कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह होगी बैठक।
0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।