असामाजिक तत्वों पर बहादराबाद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी।
अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
बहादराबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक अदद अवैध चाकू के साथ हिरासत में लिया गया।
कोतवाली बहादराबाद पर मुकदमा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
आवेश पुत्र सत्तार, उम्र 22 वर्ष
निवासी ग्राम नटहौर, थाना नटहौर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
हाल पता – सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार
असामाजिक तत्वों पर बहादराबाद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी। अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को बहादराबाद पुलिस ने धर दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज।
