हरिद्वार में रसोई गैस की नहीं है कोई कमी, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: मुकेश पाल

हरिद्वार में रसोई गैस की नहीं है कोई कमी, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: मुकेश पाल

हरिद्वार, 12 मार्च। जनपद में रसोई गैस (एलपीजी) की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने निराधार बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने स्पष्ट किया कि हरिद्वार में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के बाद जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों से उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को की जा रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली गई। जांच में पाया गया कि जनपद में एलपीजी का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार गैस उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिनों के बाद ही गैस डिलीवरी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचते हुए केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। गैस संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 तथा 7718955555 (एलपीजी बुकिंग एवं शिकायत) पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल के शिकायत अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गैस आपूर्ति से संबंधित जानकारी के लिए केवल जिला सूचना अधिकारी, अधिकृत बुलेटिन या संबंधित गैस कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर ही विश्वास करें। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आपूर्ति विभाग हरिद्वार द्वारा गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए एलपीजी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।