एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह की अगुवाई में गौ तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार। झबरेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा 01 गो तस्कर, 450 किलो मांस व एक ज़िंदा गोवंश रैस्क्यू।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह की अगुवाई में गौ तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार।

झबरेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा 01 गो तस्कर, 450 किलो मांस व एक ज़िंदा गोवंश रैस्क्यू।

गौ तस्करी / गोकशी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी हरिद्वार पुलिस।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी थी बलेलपुर गाँव के खेत में दी थी दबिश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के आदेशानुसार गोकशी व अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बलेलपुर में गुल नमाज के खेत में गोकशी की जा रही है।

सूचना पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार बताया।

मौके से पुलिस द्वारा दो गौवंशीय पशुओं का कटा हुआ मांस, एक जिंदा गौवंशीय बछड़ा तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। 

बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 41/2026 उत्तराखंड गो संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आरोपी जिसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना झबरेड़ा व गंगनहर में गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अक्सर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था, पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुभान पुत्र घसीटा निवासी ग्राम सफरपुर,

बरामदगी

1. लगभग 450 किलोग्राम मांस

2. 01 जिंदा गोवंशीय बछड़ा

3. 04 छुरी, 04 कुल्हाड़ी, 01 तराजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।