बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर रहा था नशा सामग्री की तस्करी। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर रहा था नशा सामग्री की तस्करी।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ रानीपुर पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

चौकी सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत कृपाल नगर सिडकुल की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खाली मैदान से एक संदिग्ध को फर्जी नंबर प्लेट लगी मो0सा0 स्पलेण्डर, 10 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये गये 900 रूपए के साथ पकड़ा।

पकड़े गए संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक वह सिडकुल से लेकर आया था। उक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटर साइकिल भी आरोपी को सप्लायर द्वारा ही दी गई थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए युवक व सप्लायर के खिलाफ मु0अ0सं0 93/26 धारा-336,340 B.N.S  व धारा-8,21,60 N.D.P.S ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सचिन कुमार पुत्र शिवलाल सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना थाना-ठाकुरद्वारा जनपद मुरदाबाद उ0प्र0 हाल निवासी व्वाइट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग पर किरायेदार सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-18 वर्ष

बरामदगी

1- कुल 10 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 1,00,000/- रू0)

2- एक मो0सा0 स्पलेण्डर फर्जी नम्बर प्लेट लगी 

3- नगदी कुल 900 रू0 

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा

2- उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)

3- कानि0 उदय चौहान

4- कानि0 विवेक गुसांई

5- कानि0 दीप गौड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण