पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई कार्यक्रम आयोजित। केशव दत्त तिवारी को एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने दी यादगार विदाई। 

पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई कार्यक्रम आयोजित।

केशव दत्त तिवारी को एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने दी यादगार विदाई। 

37 वर्ष से अधिक की विभागिय सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए F.S.S.O. केशव दत्त तिवारी। 

रिटायर सेरेमनी के दौरान परिवार के सदस्य भी हुए शामिल।

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए  केशव दत्त तिवारी को विदा करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस विभाग में 37 वर्ष 11 माह की सेवा के उपरांत रिटायर हुए जनपद नैनिताल के मूल निवासी केशव दत्त तिवारी F.S.S.O. के पद से रिटायर हुए। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार के साथ-साथ जनपद पिथौरागढ, पौडी गढवाल, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोडा में नियुक्त रहकर अपनी सेवाएं दी।

विदाई कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम/ ट्रैफिक निशा यादव,एसपी सिटी अभय सिंह सहित तिवारी के परिजन एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे जहां सुक्ष्म जलपान के दौरान उपस्थित जन द्वारा अपने अनुभव साझा किये गए।

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए तिवारी को पुष्प माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।