आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट  में वार्षिक ग्रह परीक्षा 2026 का परीक्षा फल जारी किया गया।

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट  में वार्षिक ग्रह परीक्षा 2026 का परीक्षा फल जारी किया गया।

मुख्य अतिथि सुकरम सिंह सैनी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी  छात्र छात्राओ को प्रोत्साहित करने के लिए यहां पर सांस्कृतिक और खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए मैं सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई देता हूं।

पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति ज्वालापुर सुरेश चंद चौहान ने कहा,शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जो हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। मैं सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करता हूं। और उन्हें आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास शिक्षा प्राप्त करने के अनेकों साधन है जिसमें कंप्यूटर ,मोबाइल फोन, लैपटॉप, गूगल और अन्य माध्यम हे जो शिक्षा में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। हमें इनका प्रयोग करके अपनी शिक्षा को और प्रभावी बनाना चाहिए और उनके दुष्प्रभाव से बचना चाहिए।

प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर कोई भी छात्र/ छात्रा प्रथम स्थान प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उसे लगातार परिश्रम करना होगा उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन का होना भी बहुत आवश्यक है। अनुशासन और शिक्षा दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से शिक्षा का प्रचार और प्रसार कर रहा है। और यहां से पास होकर गए कई छात्र बड़े-बड़े पदों को सुशोभित कर रहे हैं। 

कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विकास कुमार ने किया। कक्षा में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेकों  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  कक्षा 6 में वंदना (प्रथम), क्रिस्टी (द्वितीय) और विनीत (तृतीय) स्थान पर रहे।

कक्षा 7 में आयुषी कर्णवाल (प्रथम), मुस्कान (द्वितीय) और साक्षी (तृतीय) स्थान पर रही।

 कक्षा 8 में क्रिश (प्रथम), जिया शेरवाल (द्वितीय), और अनित (तृतीय) स्थान पर रहे।

कक्षा 9 बालिका वर्ग में वंशिका (प्रथम), नीलू (द्वितीय) और निधि (तृतीय) स्थान पर रही।

कक्षा 9 बालक वर्ग में मनीष (प्रथम), आवेश चौहान (द्वितीय)और लक्की सैनी (तृतीय) स्थान पर रहे।

कक्षा 11 कला वर्ग में शीतल (प्रथम), राधिका वर्मा (द्वितीय) और वैष्णवी (तृतीय) स्थान पर रही।

कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में मिस्बा (प्रथम), कनक चौहान (द्वितीय) और प्रियांशी (तृतीय) स्थान पर रही।

 इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, चंदकिरण सिंह बीडीसी सदस्य, युवा नेता नीतीश चौधरी उर्फ चीनू चौधरी, रेनू चौधरी पत्रकार सचिन कुमार आर्य, अध्यापक सुदेश कुमार,अनुपमा चौहान, सतीश शास्त्री, सुभाष चौहान, अरुणा यादव, जीवेंद्र सिंह तोमर, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, शाहिद अली, अनीता चौहान, सुरेंद्र कुमार, कामेश कुमार, छवि सैनी, वीर सिंह, सुभाष चौहान ,रिशिपाल यादव,रवि कुमार, प्रदीप कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।