प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कुटिया बहादुरपुर जट में धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कुटिया बहादुरपुर जट में धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।

हनुमान जन्मोत्सव के पवित्र अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कुटिया बहादुरपुर जट्ट  में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके उपरांत हनुमान भक्तों ने हवन यज्ञ कर गांव और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर के पुजारी नित्यानंद स्वामी ने बताया कि सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर कुटिया बहादुरपुर जट एक सिद्ध पीठ है। जहां पर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। यह एक बहुत पुराना मंदिर है। जिसमें हनुमान जी की मूर्ति यहां पर कुएं की खुदाई करते समय निकली थी। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी कामना लेकर आते हैं। और  हनुमान जी उनकी कामना पूरी करते हैं। इस अवसर पर फकीरचंद वर्मा ,अशोक चौधरी ,धर्मेंद्र चौहान, रेनू चौधरी, चीनू चौधरी ,अमन कश्यप ,योगेश प्रजापति, मनोज चौहान, रविंद्र पंडित, नितिन पंडित,चंद्र किरण सिंह, सागर प्रजापति, शिव चौधरी, आदेश चौधरी, मनोज उर्फ उग्र सैनी, हिमांक सैनी सतबीर चौधरी, योगेंद्र चौहान, चौधरी सत कुमार,यशपन ,राकेश उर्फ कुकू, धर्मेंद्र चौधरी सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद