हत्या के मामले फरार आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार। बिनारसी गांव में हुई हत्या मामले में काफी समय से चला रहा था फरार।

हत्या के मामले फरार आरोपित पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिनारसी गांव में हुई हत्या मामले में काफी समय से चला रहा था फरार।

रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या और घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी। प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए। 

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये दोनो पक्षो से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था तथा अन्य वांछित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमे बनाई गई थी ।

वांछित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत टीम ने तलाश हेतु सघन खोज अभियान जारी रख स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मेहनत एवं सतर्कता के परिणाम  स्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम बिनारसी से वांछित बबलेश कुमार को गिरफ्तार किया।   वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

बबलेश कुमार पुत्र सतपाल  निवासी ग्राम बिनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह  

2- उ०नि० पुनीत दनोशी 

3- का० विनय थपलियाल

4- का० उबैदुल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।