आत्महत्या का दावा निकला गलत,पुलिस जांच में हत्या का हुआ राजफाश़। एसएसपी नवनीत सिंह का अनुभवी नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग। अवैध संबंध छिपाने को लेकर की हत्या, मां-बेटी ने दिया वारदात को अंजाम।

आत्महत्या का दावा निकला गलत,पुलिस जांच में हत्या का हुआ राजफाश़।

एसएसपी नवनीत सिंह का अनुभवी नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग।

अवैध संबंध छिपाने को लेकर की हत्या, मां-बेटी ने दिया वारदात को अंजाम।

बबलू हत्याकांड में पत्नी गिरफ्तार,नाबालिक बेटी को पुलिस संरक्षण में लिया।

हत्या में कथित पत्नी के प्रेमी व एक अन्य की भूमिका की भी की जा रही है जांच।

ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया।

मृतक के भाई राजू द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया।

आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों  की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी।  

पुलिस टीम ने आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। 

मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी 

बरामदगी

1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन

2. सल्फास का पैकेट

3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 

4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास

5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे

6. घटना में प्रयुक्त  01 तकिया  

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 

2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड

3. का0 सुदेश खरोला

4. का0 मनमोहन सैनी

5. म0का0 रेशमा सुल्ताना

6. म0का0 माधुरी

7. चालक मोहन सिहं रावत

8. म0हो0गा0 रीना रानी

9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।