भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियो का किया सम्मान:स्वामी यतीश्वरानंद

भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियो का किया सम्मान:स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की धामी सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी कार्य किए। आज सभी विकास कार्यों को लेकर नवनियुक्त पदाधिकारी आमजन के बीच में जाकर मिशन -2027 के लिए कार्य करेंगे। 

रविवार को ग्राम धनपुरा में सचिन चौहान,  राजपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम नवनियुक्त जिला मोर्चा पदाधिकारी एवं नव नियुक्त मंडल मोर्चा पदाधिकारियो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाए पहनकर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से सभी को पांच लाख का इलाज, किसानों को गन्ना मूल्य प्रति कुंतल 405 रुपए, किसान सम्मान निधि से 6 हजार, स्वामित्व योजना से घर का अधिकार, विधानसभा क्षेत्र में दो डिग्री कॉलेज, दो सीएससी, राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर जैसी तमाम सुविधाओं को जनता के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सभी उपलब्धियां के साथ प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचना है। हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ दिलाने का भी काम करना होगा, तभी मिशन 2027 सफल होगा। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओ ने बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर जी का चित्र स्वामी यतीश्वरानंद को भेंटकर स्वागत किया। 

इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ जयपाल चौहान, सुनील सैनी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ,मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी,उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, नलकीराम सैनी, गन्ना सहकारी समिति ज्वालापुर चेयरमैन हरद्वारी चौहान, गुरबाज, श्रवण चौहान, कमलेश द्विवेदी, मो.गनी, मुबारिक अली, मोर्चो के अध्यक्षगण

बूथ अध्यक्षगण , शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी, मंडल पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण (जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख /उप प्रमुख,क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान गण, सहकारी समिति के पदाधिकारीगण आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का पिल्ला गैंग पर लगातार प्रहार। गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।