जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमणकरियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा। सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमणकरियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

सीसीआर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए लगभग 50 से अधिक रेडी ठेलियों को हटाया गया।

जिला प्रशासन नगर निगम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।

चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सीसीआर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए। इसके साथ ही रोडीबेलवाला, दीनदयाल पार्किंग से हर की पैड़ी मार्ग तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से हटाया गया।

प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की।

टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन चौहान समेत संबंधित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।