गांव चलो-बस्ती चलो अभियान से साधेगी जनसंपर्क, अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी। आशुतोष शर्मा

गांव चलो-बस्ती चलो अभियान से साधेगी जनसंपर्क, अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी। आशुतोष शर्मा

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी व हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” मंडल से लेकर बूथ स्तर तक व्यापक रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में सभाएं आयोजित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी तथा लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

अंबेडकर जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम

बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत।

13 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

13 अप्रैल की शाम को अंबेडकर प्रतिमाओं पर दीपदान किया जाएगा

14 अप्रैल को माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक में जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।