लगातार पाँचवें दिन भी जारी रहा नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान।

लगातार पाँचवें दिन भी जारी रहा नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान।

जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा आज लगातार पाँचवें दिन भी अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, हाथी पुल तथा सुभाष घाट क्षेत्रों में विशेष कार्यवाही करते हुए 30 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इसके अतिरिक्त 20 से अधिक अवैध ठेलियों को हटाकर नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा तीन ट्रॉली प्लास्टिक कैन जब्त किए गए तथा 200 से अधिक प्लास्टिक कैन मौके पर ही नष्ट किए गए, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता एवं सुन्दरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई रक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की पूरी टीम उपस्थित रही।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद