हरिद्वार। में गैस रिफिलिंग पर जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 घरेलू सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार।

हरिद्वार। में गैस रिफिलिंग पर जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 घरेलू सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार।

हरिद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी Mayur Dixit के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में 11 अप्रैल 2026 को रावली महदूद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए 10 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि रिफिलिंग में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों की घटतौली, कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इस छापेमारी अभियान में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल, अरुण सैनी एवं Sidcul Police Station Haridwar की पुलिस टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।