कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जया मैक्सवेल अस्पताल बहादराबाद हरिद्वार ने किया भव्य स्वागत।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जया मैक्सवेल अस्पताल बहादराबाद हरिद्वार ने किया भव्य स्वागत।

जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद, हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मदन कौशिक को हाल ही में राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन तथा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत के नेतृत्व में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. कुमार प्रशांत ने मंत्री को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

डॉ. कुमार प्रशांत, निदेशक, जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद, हरिद्वार अस्पताल ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि प्रदेश के इतने महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। पंचायती राज से लेकर आपदा प्रबंधन और आयुष शिक्षा जैसे विभाग सीधे जन-सरोकार से जुड़े हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं अनुभव से इन विभागों में नवाचार होंगे और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद, हरिद्वार परिवार आपकी सफलता और दीर्घायु की कामना करता है।”

इस दौरान मंत्री मदन कौशिक ने अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी आपदा प्रबंधन की रीढ़ होती हैं और आयुष पद्धति को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जया मैक्सवेल अस्पताल, बहादराबाद, हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रबंधक वर्ग एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।