नेपाल से लापता छठी के छात्र को AHTU हरिद्वार ने किया सकुशल बरामद।
आपरेशन स्माइल की गूंज एक बार फिर पहुंची पड़ोसी देश नेपाल।
ग्राम बसामाड़ी जिला मकवानपुर बागमती नेपाल के रहने वाले हरिशरण बतोला के परिवार की खोई खुशियों को वापिस लेकर आई।
लापता उनके बेटे सोहन बतोला को अपरेशन स्माइल टीम AHTU हरिद्वार द्वारा जिला प्रहरी कार्यालय (हेटोडा) गृह मंत्रालय नेपाल सरकार के पत्र संख्या (062/063)के द्वारा सहयोग करने के अनुरोध पर उनके सपुर्द किया गया।
बालक के पिता हरिशरण बताया गया कि उनका पुत्र सोहन गांव के ही सरकारी विद्यालय में छठी कक्षा का छात्र है। बालक के अचानक गांव से लापता होने के कारण परिवार के सभी सदस्य काफी परेशान थे। उनके द्वारा बालक को हर संभव स्थान पर तलाश किया गया परंतु कही से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उनके द्वारा अपने स्थानीय पुलिस थाने में सिलसिला संख्या 10151 नेपाली नियम अनुसार गुमशुदगी दर्ज करवाई गई किन्तु कही से भी सफलता नहीं मिल सकी ।
अपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार AHTU ने बालक की नेपाली द्विभाषीय द्वारा बार बार काउंसलिंग करवा विभिन्न मल्टीमीडिया माध्यम से नेपाल में भी सूचना का प्रसारण किया गया साथ ही नेपाली संस्था duras Expresmail व माहिती नेपाल से सम्पर्क किया गया। कड़ी मेहनत उपरांत टिम को दिनांक 12/4/2026 की रात में सफलता मिली जब स्थानीय थाने हेटोडा नेपाल से सम्पर्क कर बालक की गुमशुदगी दर्ज होना पाया गया। स्थानीय थाने की सहायता से बालक के परिजनों को सूचना दी गई तो बालक सोहन के सकुशल मिलने की खुशी थी तो दूसरा हरिद्वार के कहां होने की जानकारी न होने से परिजन परेशान थे।
नेपाल पुलिस के अनुरोध पर व नेपाली संस्था के सहयोग से बालक के पिता हरिशरण को रेलवे स्टेशन हरिद्वार से टीम द्वारा रिसीव कर सभी विधिक कार्यवाही उपरांत आदेश अनुसार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति हरिद्वार बालक सोहन को उसके पिता हरिशरण के सपुर्द किया गया साथ ही नेपाल के लिए बस स्टेशन हरिद्वार नेपाल बस में रवाना किया गया।
अपने पुत्र से मिलकर हरिशरण की आंखों में आंसू व चेहरे पर मुस्कान और हृदय में हरिद्वार पुलिस के लिए सम्मान साफ झलक रहा था।
हरिद्वार पुलिस द्धारा किए गए मानवीय सहयोगपूर्ण व्यवहार व तत्पर कार्यवाही के लिए परिजनों व नेपाल पुलिस के जिला प्रहरी निरीक्षक द्वारा हरिद्वार पुलिस की खुले हृदय से प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
A.H.T.U ऑपरेशन स्माइल टीम हरिद्वार।
1. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार
2. मुख्य आरक्षी बिना गोदियाल
3.आरक्षी दीपक चंद
4. महिला आरक्षी शशिबाला
नेपाल से लापता छठी के छात्र को AHTU हरिद्वार ने किया सकुशल बरामद। आपरेशन स्माइल की गूंज एक बार फिर पहुंची पड़ोसी देश नेपाल।
