हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर। ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर।

ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में।

भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा।

एसएसपी नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस लगातार मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही कर रही है।

उक्त कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों/ईनामी/गैंगस्टरों की की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दिनांक 16/4/26 को पथरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोह नदी के पुल पर मोजूद 03 संदिग्ध व्यक्तियों को पुछताछ के लिए रोका। 

पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे तीनों संदिग्ध को जवानों ने घेर घोट कर पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों संदिग्ध आपराधिक गैंग से ताल्लुक रखते हैं जिनमें एक संदिग्ध स्वयं गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू है जिसे वर्ष 2025 में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। तीनों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

1- भूरा उर्फ बबलू पुत्र बाबू (गैंग लीडर)

2- इकलाख पुत्र निसार 

3- राशिद पुत्र नाजिर

समस्त निवासी इब्राहिमपुर पथरी  

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

2- व.उ.नि.उपेन्द्र सिंह 

3- उ.नि.बबलू चौहान 

4- कां सुशील कुमार 

5- कां ब्रह्मदत्त जोशी

6-का. अजीत तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद