एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार। चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार।

चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध को किया गिरफ्तार।

बरामद 02 मोटर साइकिलो के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज हैं मुकदमें।

अन्य बरामद 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अन्य थानों/जनपद से की जा रही है जानकारी।

वादी आनन्द कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखवीर तंत्र को एक्टिव किया। सतत प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 17/04/2026 को 02 संदिग्ध को चोरी की मोटर साइकिल के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की निशांदेही पर बहादराबाद नहर पटरी को जाने वाले मार्ग की झाड़ियां से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकी अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से मालुमात की जा रही है। आरोपी नशे के खर्चे पुरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे। दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा 

2-प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार 

बरामदगी

1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)

2-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित)

3-बजाज CT 100 चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339

4- हीरो स्प्लेंडर रंग काला नीला इंजन नंबर-HA10EJDHK56046

5- हीरो स्प्लेंडर रंग नीला काला रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097

पुलिस टीम

1-उप निरीक्षक मनीष भंडारी 

2-अपर अप निरीक्षक प्रताप शर्मा 

3-हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह 

4-कांस्टेबल आलोक नेगी 

5-कांस्टेबल कपिल कुमार 

6-कांस्टेबल मनोज डोभाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।