जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए है।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए है।

चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य विभाग द्वार होटलों, ढाबों, रेसोरेंटों, थोक विक्रेताओ, वितरकों आदि खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अभियान चलाकर खाद्य एवं पेय सामग्री के नमूने जाँच हेतु लिए गये। उन्होंने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द टम्टा ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के रेस्टोरेंटों एवं वितरकों तथा डेयरी आदि का निरीक्षण कर शीतल पेय पदार्थी फैंटा (orange flavowred Carbonated water) का एक नमूना ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित वितरक से लिया तथा आर्य नगर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट से संदेह के आधार पर खुली हल्दी पाउडर का एक नमूना लिया तथा ज्वालापुर स्थित एक डेयरी से दूध का नमूना लोकर जाँच के लिए प्रयोगशाला को प्रेषित किया,औचक निरीक्षण अभियान के तहत लगभग-06 रेस्टोरेंटों 03 दाबों, 02 वितरकों एवं 01 डेयरी का निरीक्षण किया गया । रेस्टोरेंटों एवं होटलों पर खाद्य अनुज्ञप्ति के साथ ही फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड की भी अनिबार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गये। 

उन्होंने होटल एवं रेस्टोरेंटों में कार्मिकों को निर्धारित ड्रेस में रहने एवं उनका चिकित्सा परीक्षण करवाने, डस्टबिन रख कर कूड़े का उचित निस्तारण करने, हाथ धोने हेतु लिक्विड साबुन रखने,शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि के निर्देश दिए गये।                इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने रुड़की ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से शहद के 02 नमूने लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत होटलों ,ढाबों, रेस्टोरेंटरों में खाद्य सुरक्षा के मानकों की जानकारी प्रदान करने हेतु आज अलकनक होटल में खाद्य व्यवसाईयों की एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन  किया गया। उक्त कार्यशाला में होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंटों से लगभग 25 लोग उपस्थित हुए जिनको विभाग द्वारा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी उपलब्ध करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद