जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।

जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जनपद में संचालित गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का बैकलॉग चल रहा है,जिससे कि उपभोक्ताओं को समय से एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण परेशानी हो रही है, उपभोक्ताओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए जनपद में चल रहे बैकलॉग को समाप्त करने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को पत्र किया प्रेषित किया गया है,जिसमें उनके द्वारा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने  पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया है कि तक जनपद में संचालित गैस एजेंसियों में आईओसीएल गैस एजेंसियों के बैकलॉग की संख्या 44245 एवं बीपीसीएल गैस एजेंसियों के बैकलॉग की संख्या 14416 है,जो कि दैनिक आपूर्ति की जा रही एलपीजी गैस सिलेंडरों की संख्या से बहुत अधिक है एवं निरंतर रूप से उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग किए जाने के फलस्वरूप बैकलॉग लगातार बढ़ता ही जा रहा है,जबकि मांग अनुसार घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है,जिससे जन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है एवं अव्यवस्था उत्पन्न हो रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने एंजेसियों के बैकलॉग की सूची प्रेषित करते हुए अतिरिक्त लोड की आपूर्ति करने की मांग की गई है ताकि बुकिंग के बैकलॉग की क्रम में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।