ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही। सड़क चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले 02 शातिर लूटेरे गिरफ्तार। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 12 मोबाइल किए बरामद।

ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सड़क चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले 02 शातिर लूटेरे गिरफ्तार।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 12 मोबाइल किए बरामद।

आरोपी पूर्व में भी दे चुके हैं कई वारदातों को अंजाम

ग्राम शाहपुर व मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मो0सा0 सवार व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन झीन कर ले जाने के सम्बन्ध मे कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 182/26 , मु0अ0सं0 183/26 अन्तगर्त धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किये गये। 

एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर तत्काल टीम का गठन करते हुए घटना के अनावरण में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास साक्ष्य संकलन कर स्थानीय मुखबिरों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए लाभप्रद सूचनाओं से अवगत कराने हेतु कहा गया। 

प्रयासों के फलस्वरुप खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड से पुलिस टीम ने अंकुल उर्फ अंकुर व गुलशन नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त के मोबाईल फोन के साथ अन्य 10 मोबाईल फोन व घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 बरामद की।

पकड़ ने आया आरोपी गुलशन पूर्व में भी कई वारदात अंजाम दे चुका है। दोनों को नियमानुसार मा0 न्या0 मे पेश किया जायेगा। 

गिरफ्तार अभियुक्त

01.अंकुल उर्फ अंकुर पुत्र सोमपाल निवासी रायपुर थाना सदर, जिला यमुनानगर हरियाणा उम्र 26 वर्ष हाल – प्रताप कालोनी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार 

02- गुलशन पुत्र राजकुमार निवासी रायपुर कोतवाली भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष।

बरामदगी

12 अदद मोबाईल फोन 

एक मो0सा0 स्पलैण्डर 

पुलिस टीम

1.उ0नि0 बालम सिंह 

2.अपर उ0नि0 प्रदीप चौहान  

3.हे0का0 गीतम सिंह 

4.कानि0 राहुल कुमार 

5.कानि0 रविन्द्र राणा 

6.कानि0 संजय नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।