संदिग्ध व्यक्तियों पर सिडकुल पुलिस की पैनी नजर। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान  चोरी किए गए वाहन  ई रिक्शा के  साथ आरोपी को पकड़ा

संदिग्ध व्यक्तियों पर सिडकुल पुलिस की पैनी नजर।

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान  चोरी किए गए वाहन  ई रिक्शा के  साथ आरोपी को पकड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों/वाहन चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

उक्त आदेश के क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

पुलिस टीम द्वारा  IMC चौक के पास  आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान  एक संदिग्ध ई-रिक्शा  आती दिखाई दी, जिसको रोकने का इशारा किया गया तो ई रिक्शा सवार पुलिस कर्मचारी गणों को देखकर वापस पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगा जिसे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़े जाने पर उसने अपना नाम  दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास थाना बन्डा जनपद शाहजहांपुर हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार  बताया । शख्ती से पूछताछ की गई तो पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बताया कि मैं कल रात्रि में रिक्शा झंडा चौक रोशनाबाद से चोरी किया था और सुबह होने पर मैंने इसे यही पास में झाड़ियां में छुपा दिया था अब रात्रि होने पर मैं इसे बेचने के लिए जा रहा था ।

आरोपी के कब्जे से ई रिक्शा uk08- TB- 2534 बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास थाना बन्डा जनपद शाहजहांपुर हाल पता निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार   

बरामदगी

आरोपी  के कब्जे से एक  अदद चोरी गई ई-रिक्शा बरामद 1-चेसिस नंबर MIYDECB08H25K0331.    (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित)

पुलिस टीम

1-S O अजय शाह

2- उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान

3-का0  नरेंद्र चौहान

4-का0 तनवीर अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।