भरे बाजार में फायरिंग करने वाले दो शातिर आरोपी अभियुक्तों को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार। तमंचा, कारतूस बरामद अन्य साथियों की तलाश जारी।

भरे बाजार में फायरिंग करने वाले शातिरों पर रुड़की पुलिस का सटीक प्रहार।

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त में।

अपराध की राह चुनने वाले अपराधियों को नहीं बख्शेगी पुलिस।

तमंचा, कारतूस बरामद अन्य साथियों की तलाश जारी।

वादी गुलशेर पुत्र जमील निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार द्वारा कोतवाली रुड़की पर लिखित तहरीर दी गई कि 04 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मु0अ0सं0 174/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 सुभाष जखमोला के सुपुर्द की गई।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास, रुड़की से 02 आरोपियों को दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आसिफ पुत्र आजाद, निवासी कस्बा बरला, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

   हाल पता ग्राम तेलीवाला, थाना गंगनहर, रुड़की (उम्र 22 वर्ष)

1. साकिब पुत्र रियाजुल, निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर, रुड़की (उम्र 20 वर्ष)

बरामदगी

• एक तमंचा .315 बोर

• 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस

• घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK17 R-8724, स्प्लेंडर)

पुलिस टीम

• व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी

• उ0नि0 सुभाष जखमोला

• हे0का0 वीरेश खत्री

• हे0का0 नूर अहमद

• हे0का0 कमल

• का0 इतेन्द्र ध्यानी

• का0 शूरवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।