किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार। किशोरी की मां ने 2-3 अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशोरी की मां ने 2-3 अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा।

भगवानपुर निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली गंगनहर में शाम कार्तिक तोमर व 2-3 अज्ञात लडकों द्वारा उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिस आधार पर कोतवाली में मु0अ0सं0- 0155/2026 धारा 137(2),142,70(2) बी0एन0एस0 व 5(जी)/6 पोक्सो अधि0 बनाम कार्तिक आदि पंजीकृत किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा गठित की गई पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश के प्रयास तेज किए गए तथा जरिये मुखबिर मिली पुख्ता खबर के आधार पर आज नामजद आरोपी कार्तिक तोमर को मेन रोड़ से कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर नन्हेड़ा अनन्तपुर से हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- कार्तिक तोमर पुत्र कमल कुमार निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ।

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 मनीष कवि 

2- का0 नितिन कुमार 

3- का0 सुरेन्द्र कुमार 

4- का0 महिपाल सिंह (सी0आई0यू0 रुड़की)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।