जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार।

उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी भीमगोड़ा एवं खड़खडी आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्यवाही।

अतिक्रमण अभियान के दौरान 150 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा 5 घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने और जब्त किए गए

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भीमगोड़ा एवं  खड़खडी क्षेत्रांतर्गत किए गए अतिक्रमण को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है तथा प्रशासन,नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उनके नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी  भीमगोड़ा एवं खड़खडी क्षेत्रांतर्गत  अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ,इस दौरान लगभग 150 अतिक्रमणों को हटाया गया।  अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग करने पर 05 सिलेंडर जब्त किए गए तथा गंदगी फैलाने पर 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का चालान किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में  नगर निगम एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।