कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगमता से संचालित करने हेतु प्रशासन ने शुरू की तैयारियां।

कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगमता से संचालित करने हेतु प्रशासन ने शुरू की तैयारियां।

कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित।

निर्माण कार्यों से जुड़ी इकाइयों को 30 जून तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

सभी विभागों को अपनी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश।

आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कुंभ मेला से संबंधित कार्यों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की रणनीति भी तय की गई।

 बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में कुंभ से संबंधित जो निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें हर हाल में 30 जून तक पूर्ण कराया जाए। शेष कार्यों के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने घाटों एवं पुलों पर चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि उनके अधीन सभी निर्माणाधीन सड़कों के कार्य दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। नगर निगम को कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालयों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सिंचाई विभाग को पार्किंग व्यवस्था हेतु 31 मई से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने तथा पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पेयजल एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल संस्थान एवं पेयजल निगम को कांवड़ पटरी मार्ग और पार्किंग स्थलों पर पेयजल व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने जिला पंचायत को अपने क्षेत्र में शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने

वन विभाग को यातायात बाधित करने वाले पेड़ों की लॉपिंग हेतु आवश्यक अनुमति समय से प्रदान करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर झूलती विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक करने तथा सभी लाइनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। एचआरडीए को शहर एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। साथ ही सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।