घर में हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा। कोतवाली गंगनहर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। चोरी की घटना में संलिप्त 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घर में हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

कोतवाली गंगनहर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता।

चोरी की घटना में संलिप्त 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपिंयो के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद।

 वादीया निवासी चावमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार द्वारा उनके घर से अज्ञात चोर द्वारा वाशिंग मशीन, गैस का चुल्हा, व चांदी की पाजेब को चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली गंगनहर पर एक शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया।

प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0स0- 0160/26 धारा 305(क),331(4) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा टीमों का गठन कर चोरी किये गये सामान की तलाश की गई । पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे CCTV कैमरो की जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी रोड पर अंग्रेजो के कब्रिस्तान के पास से 02 संदिग्धो को पकड़ा। जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया। दर्ज मुकदमें में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),3(5) BNS की वृद्धि कर पकड़े गये आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- गौरव पुत्र प्रकाश सिंह निवासी चानमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र- 25 वर्ष।

2- अनुज पुत्र अमर सिंह निवासी चावमण्डी कोतवाली गंगनहर रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र- 34 वर्ष।

बरामद विवरण

एक अदद वाशिंग मशीन, एक अदद गैस का चुल्हा, एक जोडी पाजेब सफेद धातु व एक अदद चैन सफेद धातु ।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 संजीव चौहान 

2- उ0नि0 हरीश गैरोला 

3- हे0का0 सन्दीप कुमार 

4- हे0का0 ज्ञान चन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।