ढाई वर्ष से फरार ₹5,000 का ईनामी बदमाश हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीआईयू हरिद्वार व मंगलौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता।

ढाई वर्ष से फरार ₹5,000 का ईनामी बदमाश हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सीआईयू हरिद्वार व मंगलौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता।

ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस का लगातार प्रहार जारी।

गौकशी के मामले में था फरार, सीआईयू हरिद्वार व मंगलौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

अपराध चाहे जितना पुराना हो, अपराधी को कानून के शिकंजे में आना ही पड़ता है।

वादी उ0नि0 शरद सिंह, उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र की बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली मंगलौर पर धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

मौके से 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, जिनके कब्जे से गोवंश से संबंधित उपकरण व गोमांस बरामद हुआ था।

उक्त मुकदमे में नामजद अन्य आरोपी शराफत पुत्र वशीर निवासी ग्राम टांडा भन्हेड़ा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार पिछले लगभग ढाई वर्ष से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई, किन्तु वह अपने ठिकाने बदलता रहा।

आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किए गए थे। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का ईनाम घोषित किया गया था 

मुखबिर की सटीक सूचना पर सीआईयू हरिद्वार एवं मंगलौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ईनामी को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

शराफत पुत्र वशीर निवासी ग्राम टांडा भन्हेड़ा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक (सीआईयू) नरेन्द्र सिंह बिष्ट मय टीम

2. ⁠उ0नि0 अशोक सिरसवाल

3. ⁠हे0का0 शूरवीर

4. ⁠का0 मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।