ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही। सार्वजनिक स्थानों/ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, कुल 06 नशेड़ी दबोचे गए।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

सार्वजनिक स्थानों/ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, कुल 06 नशेड़ी दबोचे गए।

हुड़दंगियों को सख्त नसीहत, खुले में शराब पीकर उत्पात मचाया तो कानूनी कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।

मुख्यालय स्तर से संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल एवं ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कस्बा बहादराबाद स्थित राइस मिल के पास शराब पीकर राह चलने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के दृष्टिगत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों एवं सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर संयोजन शुल्क वसूला गया।

साथ ही शराब पिलाने वाले ढाबा संचालकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत भी चालान किया गया।

कोई भी सार्वजनिक स्थान पर न तो शराब पिलाएगा और न ही सेवन करेगा।बहादराबाद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।