ग्राम स्तर पर पूर्व में आयोजित किए गए डॉ भीम राव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में  राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने की समीक्षा बैठक। सभी विभागों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश।

ग्राम स्तर पर पूर्व में आयोजित किए गए डॉ भीम राव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में  राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने की समीक्षा बैठक।

सभी विभागों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश।

जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण और विशेष जोर।

अवशेष ग्रामों में इसी माह पुनः समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने एवं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद की चार विकासखण्डों में स्थित तीन विधानसभाओं में ग्राम स्तर पर पूर्व में आयोजित डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविरों में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हेतु रोशनाबाद स्थित विकास भवन के सभागार में  देशराज कर्णवाल,उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर), समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में समीक्षा आयोजित की गई,जिसमें 34 रेखीय विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा शिविरों के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के संबंध में उपाध्यक्ष  को अवगत कराया गया।

उपाध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि इसी माह अवशेष ग्रामों में भी डॉ० भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर पुनः प्रारम्भ किए जाएंगे, जिसमें समस्त रेखीय विभाग प्रतिभाग कर अपनी योजनाओं से पात्र जनों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे एवं जो भी समस्याएं ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई जाएंगी उनका मौके पर ही निस्तारण किया जा सके,इसके लिए सभी अधिकारी स्वयं बहुद्देशीय शिविरों में प्रतिभाग करना सुनाश्चित करे।

बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, इसी माह प्रस्तावित शिविरों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े पात्र जनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी वर्गों के लिए विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाएं संचालित हो रही है,उन योजनाओं को अंतिम पायदान पर निवासरत व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करे,जिसके की पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।