पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा। पिल्ला गैंग के 03 मास्टर माइण्ड कोतवाली कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी उधम व कुशलपाल पिल्ला गैंग को सपोर्ट करके करवाते है वारदातें। पिल्ला गैंग को नशा/ पैसा/ हथियार मुहैया कराने की इनकी होती है जिम्मेदारी।

पिल्ला गैंग पर हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ शिकंजा।

पिल्ला गैंग के 03 मास्टर माइण्ड कोतवाली कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी उधम व कुशलपाल पिल्ला गैंग को सपोर्ट करके करवाते है वारदातें।

पिल्ला गैंग को नशा/ पैसा/ हथियार मुहैया कराने की इनकी होती है जिम्मेदारी।

भूपतवाला, को0 नगर, ज्वालापुर, कनखल, पथरी,  लक्सर तक फैला है इनका जाल, जिसे पुलिस कर रही ध्वस्त।

अबतक हो चुकी है 09 गिरफ्तारी व इनके द्वारा बताये गये नामों से अन्य की जा रही है पहचान, चिन्हित कर होगी जल्दी गिरफ्तारी।  

कनखल पुलिस करेगी इनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व आपराधिक घटनाओं की शिकायतों के मद्देनज़र पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों में टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी।

 वादी प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 152/26 अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

घटना में रॉयल हट, जगजीतपुर में आरोपियों द्वारा मारपीट कर प्रणव को गंभीर रूप से घायल किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 03 आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कुशलपाल पुत्र अनिल कुमार सैनी निवासी बजरीवाला बैरागी कैंप, थाना कनखल हरिद्वार

2. आकाश कुमार पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी तुकमापुर, थाना नगीना, जिला बिजनौर (उ0प्र0)

3. ⁠हिमांशु उर्फ जौनी पुत्र पतराम सैनी निवासी राजा का राजपूत, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)

पुलिस टीम

1. SHO देवेन्द्र सिंह रावत

2. ⁠व0उ0नि0 अनुज सिंह

3. ⁠उ0नि0 सुधांशु कौशिक

4. ⁠उ0नि0 धनराम शर्मा

5. ⁠अ0उ0नि0 ललित मोहन

6. ⁠हे0का0 जितेन्द्र शाह

7. ⁠का0 सतेन्द्र रावत

8. ⁠का0 उमेद सिंह

9. ⁠का0 रघुबीर रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।