चौकी चण्ड़ीघाट कोतवाली श्यामपुर पुलिस को वन विभाग कर्मियों द्वारा चण्ड़ी देवी मन्दिर रोपवे के पास मन्दिर को जाने वाले पैदल मार्ग के पास जंगल में एक अज्ञात महिला के शव पडे होने की सूचना दी।
जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष श्यामपुर मय उ0नि0 सन्तोष सेमवाल प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट, म0उ0नि0 रचना पठानिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।
(पंचायतनामाकर्ता)म0उ0नि0रचनापठाया थानाध्यक्ष कोतवाली श्यामपुर, हरिद्वार पर सम्पर्क करें। मो0नं0- 9012366124 मो0नं0 – 9997144987
उक्त घटनास्थल पर एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30 – 35 वर्ष का शव पडा मिला जो करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिस कारण मृतका का चेहरा स्पष्ट पहचान में नहीं आ रहा है। मौके पर जनपदीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा- निर्देशन में घटना स्थल का मौका मुआयना कर जनपदीय फिल्ड यूनिट टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संग्रहित किये गये। उक्त अज्ञात मृतक महिला के शव की शिनाख्त हेतु घटनास्थल के आस-पास भरसक प्रयास किये गये किन्तु शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव को वास्ते शिनाख्त /पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम कार्यवाही हेतु राजकीय जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है ।
*हुलिया शव* – मृतका कद करीब 5 फुट, रंग गेहुंआ, दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में KAUSHILYA व गमलानुमा फूल का टैटु गुदा है, बांये हाथ की कलाई पर दिल का टैटु गुदा है जिसके अन्दर अंग्रेजी में K.R गुदा है व बांये हाथ की हथेली के ऊपर ऊँ का टैटु गुदा हुआ है, उम्र करीब 30-35 वर्ष।
यदि उक्त अज्ञात महिला शव के सम्बन्ध में किसी थाना/चौकी पर कोई सूचना/ गुमशुदगी दर्ज हो तो कोतवाली श्यामपुर जनपद हरिद्वार को अवगत कराने की कृपा करें व किसी को कोई जानकारी प्राप्त होने पर निम्न मोबाईल नम्बर पर सूचित करने की कृपा करें ।
चौकी चण्ड़ीघाट कोतवाली श्यामपुर पुलिस को वन विभाग कर्मियों द्वारा चण्ड़ी देवी मन्दिर रोपवे के पास मन्दिर को जाने वाले पैदल मार्ग के पास जंगल में एक अज्ञात महिला के शव पडे होने की सूचना दी। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष श्यामपुर मय उ0नि0 सन्तोष सेमवाल प्रभारी चौकी चण्ड़ीघाट, म0उ0नि0 रचना पठानिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। (पंचायतनामाकर्ता)म0उ0नि0रचनापठाया थानाध्यक्ष कोतवाली श्यामपुर, हरिद्वार पर सम्पर्क करें। मो0नं0- 9012366124, मो0नं0 – 9997144987
