हरिद्वार। रोहालकी किशनपुर स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता होने का दावा कर उनसे प्रवेश लिया और एक वर्ष से लेकर छह माह तक की फीस अग्रिम जमा करा ली। लेकिन अब सत्र पूरा होने के बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा संबंधित कोर्स को INC से मान्यता प्राप्त न होने की बात कही जा रही है।

हरिद्वार। रोहालकी किशनपुर स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता होने का दावा कर उनसे प्रवेश लिया और एक वर्ष से लेकर छह माह तक की फीस अग्रिम जमा करा ली।

लेकिन अब सत्र पूरा होने के बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा संबंधित कोर्स को INC से मान्यता प्राप्त न होने की बात कही जा रही है।

जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज परिसर से बाहर निकलकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की मान्यता संबंधी दस्तावेज और दावे देखकर ही उन्होंने दाखिला लिया था। अब उनका एक साल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है।

पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से आए छात्र किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवारों ने बड़ी मुश्किल से फीस और रहने का खर्च जुटाया था। अचानक सामने आए इस विवाद से छात्रों और अभिभावकों में चिंता गहरा गई है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के आरोपों को गलत बताते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।