शातिर चोर गिरोह चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी/ माल बरामद।

शातिर चोर गिरोह चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे।

आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी/ माल बरामद।

आरोपीगण पूर्व में में दे चुके है घटनाओं को अंजाम।

लक्सर क्षेत्र में रात्रि में सुल्तानपुर क्षेत्र में बन्द घर में सेंध लगाकर दिया था घटना को अंजाम।

अपने शौक व निजी ज़रूरतों को पूरा करने के चक्कर में देते थे घटना को अंजाम।

मैनुअल और डिजिटल पुलिसिंग बनी खुलासे का आधार, अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के हाथ।

वादी मेहरबान अली पुत्र महमूद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर द्वारा थाने पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा घर से नकदी व ज्वलरी चोरी कर ली है,जिसके आधार पर थाना कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किये गये। 

घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुये एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को तत्काल घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 

एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाने से अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीमे गठित कर, थाना क्षेत्र में लगातार सक्रिय की गयी। 

जिसके परिणाम स्वरुप गठित पुलिस टीमों द्वारा 02 आरोपियों को चोरी की नकदी व माल के साथ पकड़ा गया दोनों शातिर इसके पहले भी घटनाओं को अंमाम दे चुके है।  

ये थी अपराधी बनने की वजह

शौकिन उर्फ पौसा व साकिब उर्फ काला दोनों अच्छे दोस्त है दोनों आरोपी चोरी के मामलों में पूर्व में भी जैल जा चुके हैं दोनों आरोपी नशे के आदी हैं नशे /अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहते है आरोपी काफी दिनों से वादी के घर की रैकी कर रहे थे और उन्हे पता चला कि मेहरबान काम पर लण्ढौरा की तरफ गया और उसकी घरवाली अपने बच्चों के साथ कहीं गयी थी इसका दोनों आरोपियों द्वारा फायदा उठाकर दीवार कूदकर घर में घुसे और घर के अन्दर गोदरेज की आलमारी का लौक तोड़कर घर से नकदी व ज्वैलरी चोरी कर ली । 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शौकीन उर्फ पौसा पुत्र कल्लू हसन नि0 दादाखान मौहल्ला सुल्तानपुर कोत0 लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-25 वर्ष 

2. साकिब उर्फ काला पुत्र सगीर निवासी दादाखान मौहल्ला सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र-21 वर्ष

*लशौकिन से बरामद माल

1. नगद 18000 रुपयें

2. पीली धातु का लाकेट- 01

3. एक पीली धातु की चैन 

साकिब से बरामद माल

1. नगद 38800 रुपयें

2. पायल सफेद धातु -03 जोडी 

3. लौंग 03 अदद 

पुलिस टीम

1. प्रवीण सिंह कोश्यारी– एस0एच0ओ0 लक्सर

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान

3. अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल

4. हे0कानि0 विनोद कुमार

5. कानि0 जगत सिंह

6. कानि0 सौदीश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।