ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। पंजाब नेशनल बैंक के पैसे गबन करने वाला फरार कर्मचारी आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में। एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा आरोपित पर किया गया था ₹5000/-इनाम घोषित।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई।

पंजाब नेशनल बैंक के पैसे गबन करने वाला फरार कर्मचारी आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में।

एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा आरोपित पर किया गया था ₹5000/-इनाम घोषित।

हरिद्वार पुलिस ने आरोपित को सहारनपुर उ0प्र0 से किया गिरफ्तार।

काफी समय से आरोपित चल रहा था फरार

वादी हरिओम पुत्र बैसाखी निवासी नई बस्ती भीमगोडा खडखडी हरिद्वार द्वारा के द्वारा थाना आकर तहरीर दी कि गौरव कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी नई बस्ती भीमगौडा हरिद्वार द्वारा बैक में सरकारी कर्मचारी रहते हुए पीएनबी बैक शाखा खडखडी हरिद्वार से मेरे खाता सख्या से षडयन्त्र के तहत धोखाधडी कर पैसे निकाल लिये हैं तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया । 

प्रकण की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल  नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी हेतु थाना स्थर से टीमे गठित की गयी एंव आरोपित की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया। 

नामजद आरोपित शातिर किस्म  का हें जो लगातार अपने ठिकाने बदल –बदल कर रह  रहा था गठित टीम द्वारा अच्छी किस्म की  मुखबिरी एंव सुराग पतारसी  व मोबाइल नम्बरो की सम्भावित लोकेशन के आधार पर दिनाँक 11-05-26 को ( ईनामी )  आरोपित गौरव कुमार उपरोक्त को नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0 से पकडा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिह निवासी नई बस्ती भीमगोडा कोतवाली नगर हरिद्वार हाल पता केयर आफ पप्पू नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ0प्र0। 

पुलिस टीम

1-कुन्दन सिंह राणा- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार

2- व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट 

3- उ0नि0 नवीन नेगी

4-अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी

5- कानि0शिवानन्द 

6-कानि0 वसीम- एसओजी

7-कानि0मुकेश उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।