हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार। 260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत ₹78 लाख के करीब। मोटर साइकिल में सवार था “हसीन तोता”, पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा। कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम।  

हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम का “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर बड़ा वार।

260 ग्राम स्मैक के साथ मोटर साइकिल सवार तोता दबोचा, बाजार कीमत ₹78 लाख के करीब।

मोटर साइकिल में सवार था “हसीन तोता”, पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा।

कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम।  

मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में उम्दा प्रदर्शन लगातार जारी है। शहर से लेकर सुदूर देहात क्षेत्र तक पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के पेंच कसकर जनपद की विभिन्न थाना पुलिस आमजन के लिए शांतिपूर्ण माहौल तैयार कर रही हैं।

अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस व सीआईयू रुडकी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए सांय मंगलौर क्षेत्र से संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल सवार 01 संदिग्ध नशे के सौदागर को दबोचकर उसके कब्जे से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसकी बाजार कीमत करीब ₹7800000/- (अठत्तर लाख रुपये) आंकी गई है।

पकड़ में आए आरोपी को न्यायालय के सम्मुख पेश करने की कार्यवाही के साथ ही अन्य विधिक प्रक्रिया की जा रही है। आपराधिक तत्वों/ नशा तस्करों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

हसीन उर्फ तोता पुत्र सईद निवासी ग्राम लादपुर कला थाना लक्सर हरिद्वार

बरामद माल

1- अवैध स्मैक- 260 ग्राम (कीमत लगभग 78 लाख रु0)

2- तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटर साईकिल

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक भगवान सिह महर

2- उ0नि0 अशोक सिरस्वाल

3- अ0उ0नि0 अश्ववनी यादव- सीआईयू रुडकी

4 -हे0कानि0 शूरबीर सिह

5- हे0कानि0 मनमोहन भण्डारी- सीआईयू रुडकी

6- कानि0 राहुल नेगी-सीआईयू रुडकी

7- कानि0 रविन्द्र खत्री

8- कानि0 मनीष

9- कानि0 महिपाल सिह-सीआईयू रुडकी

10- कानि0 अजय काला-सीआईयू रुडकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।