कोतवाली सिडकुल हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता। 05 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित 02 वाहन चोर सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

कोतवाली सिडकुल हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता।

05 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित 02 वाहन चोर सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

वाहन चोरों के मंसूबों पर सिडकुल पुलिस का करारा प्रहार।

भागने की कोशिश बेकार, पुलिस की सतर्कता से सफल अनावरण।

चोरी की बाइकें झाड़ियों में छिपीं, लेकिन कानून की नजर से नहीं बचीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। 

उक्त अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई।

प्रभारी सिडकुल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 14/05/2026 को उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा मय पुलिस टीम के साथ बहादराबाद-सिडकुल हाईवे स्थित डेन्सो चौक पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी ग्राम खेड़ी भोजपुरा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सिडकुल तथा तोसीन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कव्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी महादेवपुरम फेस-2 थाना सिडकुल बताया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्धों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने कुछ दिन पूर्व शिवम विहार कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की थी और उसे बेचने के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। आगे पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि उनके द्वारा चोरी की गई चार अन्य मोटरसाइकिलें मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे झाड़ियों में छुपाकर रखी गई हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके से चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

बरामद मोटरसाइकिलों में से दो वाहन थाना सिडकुल एवं थाना रानीपुर में दर्ज वाहन चोरी के अभियोगों से संबंधित पाए गए, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेचिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*पकड़े गये आरोपी*

1. दिशांत कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी खेड़ी भोजपुरा थाना किरतपुर जनपद बिजनौर उ.प्र. हाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार।

2. तोसीन पुत्र शमशाद निवासी ग्राम कव्वाल थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उ.प्र. हाल निवासी महादेवपुरम फेस-2 थाना सिडकुल हरिद्वार।

*बरामदगी*

1. चेसिस नंबर MBLHAW 093 KHF77825 (थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 181 /2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)

2. ⁠चेचिस नंबर MBLHAW114MHB85593 (थाना रानीपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 160/ 2026 धारा 303(2) से संबंधित।

3. चेसिस नंबर MBLHAW119MHB10145

4. ⁠चेसिस नंबर 07C16F3906.

5. ⁠मोटरसाइकिल का इंजन नंबर चेचिस नंबर घिसा हुआ मिला है जिसकी जानकारी की जा रही है। 

*पुलिस टीम-*

1. अजय शाह, थाना प्रभारी सिडकुल

2. ⁠उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा

3. ⁠हेड कांस्टेबल संजय तोमर

4. ⁠कांस्टेबल सुनील कुमार

5. ⁠कांस्टेबल दीपक दानू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।