बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर सैनिकों को सम्मान देते हुए टोल कर्मचारियों ने दी सलामी।  सैनिको को जलपान भी कराया सैनिको ने कहा कि हमे बहुत अच्छा लगा कि देश के सैनिकों का सम्मान कर जलपान कराया।

बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर सैनिकों को सम्मान देते हुए टोल कर्मचारियों ने दी सलामी।

सैनिको को जलपान भी कराया सैनिको ने कहा कि हमे बहुत अच्छा लगा कि देश के सैनिकों का सम्मान कर जलपान कराया।

हरिद्वार। बहादराबाद देश की सुरक्षा में दिन-रात तैनात भारतीय सैनिकों के सम्मान में बहादराबाद टोल प्लाज़ा स्थित SKM Contractor & Services की टीम द्वारा एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान टोल कर्मचारियों ने सैनिकों को सलाम कर उनका अभिनंदन किया तथा जलपान कराकर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

टोल प्लाज़ा पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी, समर्पण और राष्ट्र सेवा अतुलनीय है। सैनिकों के सम्मान में किया गया यह छोटा सा प्रयास उनके प्रति श्रद्धा और गर्व की भावना का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने “जय हिंद” के नारों के साथ सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

बहादराबाद टोल टीम ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं राष्ट्रहित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *