मंगलौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत ललित कुमार को किया 06 माह के लिए जिला बदर। अगर 06 माह के भीतर ज़िले में दिखा तो होगी कठोर कार्यवाही होगी।

मंगलौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन प्रहार के तहत ललित कुमार को किया 06 माह के लिए जिला बदर।

अगर 06 माह के भीतर ज़िले में दिखा तो होगी कठोर कार्यवाही होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने का कार्य कर रही हरिद्वार पुलिस, मंगलौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जनपद भर में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा आदतन अपराधी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधियों का सत्यापन एवं चिन्हीकरण किया गया, जिसमें ललित कुमार पुत्र वेदराम उर्फ वेदपाल निवासी लाठरदेवा हुण थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को चिन्हित कर उसके विरुद्ध गुण्डा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार को प्रेषित की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा आरोपी ललित कुमार को 06 माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए गए। आदेश के अनुपालन में मंगलौर पुलिस द्वारा अभियुक्त को जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में छोड़ा गया तथा पुनः जनपद में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई।

यदि कोई व्यक्ति गुंडा अधिनियम के तहत जारी किए गए जिला निष्कासन (जिला बदर) के आदेशों का उल्लंघन करता है उसे धारा 10 (Goondas Act / Control of Goondas Act) के तहत दंडित किया जाता है। इसमें 6 महीने से लेकर 3 साल तक के कठोर कारावास का प्रावधान है।

हरिद्वार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर लगातार कार्य कर रही है।

ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है जो जनपद की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।