03 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा। एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी।

03 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा।

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी।

तंत्र-मंत्र/ जादू टोने के लिए किया जा रहा था बच्चे का अपहरण, हरिद्वार पुलिस की तत्काल कार्यवाही से किया गया बच्चे को अभियुक्त सहित रिकवर।

बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मामले में दो आरोपियों की संलिप्तता भी आयी सामने, जोर शोर से तलाश में जुटी पुलिस।

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर लगा बधाईयों का अंबार, जनता ने जताया आभार।

भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गयाग हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित कर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गठित पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल/ लोकेशन जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को पकड़ उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया। 

बालक की बरामदगी हेतू प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बालक को छोडकर मौके से भाग गया। पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था जिसका अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस हरिद्वार लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0

बरामदगी

वारदात मे प्रयुक्त मो0सा0 

पुलिस टीम

1.प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह

2. व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी 

3. उ0नि0 जय सिंह राणा 

4.हे0का0 रामवीर 

5. हे0का0 विकास

6.कानि0 सुरेन्द्र सिंह

7. कानि0 बसन्त कुमार

8.एस0ओ0जी0 टीम रुडकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।