सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने दिए ईंधन बचाने का दिया संदेश। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा आवास से अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने दिए ईंधन बचाने का दिया संदेश।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा आवास से अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से जीवाश्म ईंधनों के न्यूनतम उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए आह्वान के क्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी तथा परिवहन मंत्री उत्तराखण्ड प्रदीप बत्रा द्वारा भी प्रदेशवासियों से ईंधन बचत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की गई है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार,मयूर दीक्षित द्वारा जनपद के अधिकारियों को छोटी दूरी हेतु पैदल अथवा साइकिल का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा स्वयं भी पैदल कार्यालय जाकर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी से प्रेरणा लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार, निखिल शर्मा द्वारा आज साइकिल से कार्यालय पहुँचकर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर निखिल शर्मा ने कहा कि छोटी दूरी हेतु साइकिल अथवा पैदल चलने की आदत न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। उन्होंने जनपदवासियों से भी अधिकाधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।