ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी। बक्सर बिहार पहुंची हरिद्वार पुलिस ने चोरी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। वर्ष 2024 का शिवालिक नगर क्षेत्र का है मामला, आरोपी करीब 02 वर्षो से चल रहा था फरार।

ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी।

बक्सर बिहार पहुंची हरिद्वार पुलिस ने चोरी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

वर्ष 2024 का शिवालिक नगर क्षेत्र का है मामला, आरोपी करीब 02 वर्षो से चल रहा था फरार।

वर्ष 2024 में शिवालिक नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित मकान से नगदी व जेवरात चोरी करने व होटल का बिल दिए बिना भागने की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर बिहार निवासी युवक व युवती के खिलाफ आकाश निवासी  शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा मु0अ0सं0 297/24 धारा 305(ए), 316(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

अभियोग दर्ज कर व नामजद प्रतिवादीगण के विरूद्ध साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के उपरान्त आरोपियो की तलाश के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए गए लेकिन आरोपी लगातार फरार एवं वाँछित चल रहे थे। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा पूर्व में गैर प्रान्त में दबिशे दी गयी एवं आरोपियो के विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट एवं उद्घोषणा की आदेशिकाऐं प्राप्त की गयी लेकिन उसके उपरान्त भी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत एसएसपी नवनीत सिंह के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उक्त  मुकदमें में गैर प्रान्त बिहार जाकर आरोपियो के पतों पर दबिश दी गयी। इस दौरान आरोपी युवती के मौजूद न मिलने पर पुलिस ने उद्घोषणा चस्पा की कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी बिमलेश पाण्डेय को उसके बक्सर बिहार स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- बिमलेश पाण्डेय पुत्र राजनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम अहरौली बीपीएस स्कूल के पास थाना औद्योगिक क्षेत्र जिला बक्सर बिहार उम्र 30 वर्ष 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर)

2- कानि0 हरीश राणा

3- म0का0 बबीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।